
हापुड़: गढ़ रोड पर आर्य नगर के बाहर सैंकड़ों लीटर साफ पानी हो रहा बर्बाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित आर्य नगर के बाहर बिछी अंडरग्राउंड पाइपलाइन पिछले 10-15 दिनों से लीक हो रही है जिसकी वजह से सैंकड़ों लीटर पानी तेजी से बर्बाद हो रहा है जो लापरवाही की भेंट चढ़ रहा है। लापरवाह अधिकारी न जाने क्यों अंडरग्राउंड पाइपलाइन को दुरुस्त नहीं कर रहे। इस दौरान सड़क भी फट चुकी है और पानी काफी तेजी से बर्बाद हो रहा है जिसकी वजह से क्षेत्रवासी भी चिंतित हैं। उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े किए हैं। हालांकि नगर पालिका परिषद हापुड़ के जलकल विभाग के एई विकास चौहान का कहना है कि कावड़ यात्रा के चलते मरम्मत का कार्य नहीं हो पाया। पानी की पाइपलाइन को ठीक कराया जाएगा।
पिछले कुछ दिनों से पानी की पाइपलाइन लीक हो रही है जिसकी वजह से पानी की बर्बादी लगातार जारी है। आने जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी काफी तेजी से नाली में बह रहा है। साफ पानी की बर्बादी पर क्षेत्रवासियों ने चिंता जाहिर की है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867


















