हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में पहली बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत का 63वां अधिवेशन होने जा रहा है जिसमें 21 जिलों से छात्र, शिक्षक व शिक्षाविद हिस्सा लेंगे और शिक्षा संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा होगी। 23 दिसंबर से शुरू होने जा रहे इस अधिवेशन को लेकर तैयारियां जोरों से हैं।
आपको बता दें कि हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 23 से 25 दिसंबर के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत का 63 वां प्रांत अधिवेशन होने जा रहा है। शुक्रवार को हुई एबीवीपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा के साथ-साथ और भी कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी जहां कुछ प्रस्ताव भी पारित होंगे। बैठक में प्रांत मंत्री चौधरी, प्रांत सह मंत्री क्षमा शर्मा, गौरव गौड़, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू जाटव, तुषार भारद्वाज, संजीव कुमार, दुष्यंत शर्मा, प्रियांशु वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नगर पालिका परिषद हापुड़ चेयरमैन पद की भावी प्रत्याशी (भाजपा) अलका निम की ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

























