हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की श्रीराम सेना संगठन ने रेलवे पार्क के पीछे वाले गेट पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को मिठाइयां, जरूरत की चीजें जैसे पेन, पेंसिल, रजिस्टर आदि वितरित किए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय परिषद के पूर्व जिला मंत्री हिमांशु गर्ग शामिल हुए.
कार्यक्रम में श्रीराम सेना संगठन के प्रदेश महासचिव राहुल पाराशर, प्रदेश संयोजक दीपक शर्मा, जिला अध्यक्ष पंडित रजत शर्मा, जिला महासचिव पंडित विशाल शर्मा, जिला संगठन मंत्री ध्रुव कंसल, जिला मीडिया प्रभारी शगुन गोयल, जिला मंत्री प्रियांशु बंसल, जिला मंत्री हिमांशु राजपूत और श्रीराम सेना संगठन के छात्र प्रकोष्ठ की नगर अध्यक्ष दीपांशी गिरी, नगर कोषाध्यक्ष खुशबू गिरी, नगर मंत्री खुशी त्यागी, नगर मंत्री डोली सिंह, नगर प्रचारक दीपिका पंजानी आदि उपस्थित रहे. जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने वाली अध्यापिका पूजा भी मौजूद रही.
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit





























