
घेर की दीवार में कूमल कर सामान चोरी, दीवार कमजोर होकर गाड़ी पर गिरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शाहपुर जट में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घेर में कूमल कर सामान चुरा लिया। इसी बीच घर की छत कमजोर हो गई जो भरभराकर नीचे आ गिरी। नीचे खड़ी ग्रैंड विटारा गाड़ी और दो ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है जिन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुशील कुमार के घेर में बिल्डिंग मटेरियल का कारोबार होता है चोरों ने घेर को पिछली तरफ से कूमल कर अंदर प्रवेश किया और एक सीढ़ी सहित अन्य सामान चुरा लिया और फरार हो गए। घेर की छत गिर गई जिससे वहां खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर सुशील कुमार ने डायल 112 पर पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




























