
हापुड़: लोधीपुर सोटावली स्थित प्लांट पर मिलावटी क्रीम बनाने के मामले में सीलिंग की कार्रवाई
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की एलएन रोड पर स्थित मोहल्ला लोधीपुर सोटावली स्थित प्लांट पर मिलावटी क्रीम बनाने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की जहां से टीम ने 20 कुंतल रिफाइंड, 8 कुंतल बनी हुई क्रीम, मशीन, खाद्य सामग्री बरामद की है।
अधिकारियों का कहना है कि क्रीम में किसी प्रकार की मिलावट नहीं होनी चाहिए लेकिन यहां पर मिलावटी क्रीम बनाई जा रही थी। लखनऊ समेत चार जिलों की टीम ने पहुंचकर यह कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य विभाग चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि सीलिंग की कार्रवाई की गई है। 11 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
इससे पूर्व टीम ने मिलावटी क्रीम बनाने के मामले में 27 जून और 24 अगस्त को भी अलग-अलग स्थान पर कार्रवाई की थी। दोनों स्थानों पर गांव वनखंडा निवासी व्यक्ति के संचालन में ही मिलावटी क्रीम बनाने का कारोबार चल रहा था। कार्रवाई के पश्चात उसने अब एलएन रोड पर स्थित मोहल्ला लोदीपुर सोटावली में यह कार्य शुरू किया। टीम ने फिलहाल इसे सील कर दिया है जिसने मौके से 8 कुंतल मिलावटी क्रीम, 20 कुंतल रिफाइंड, 10 कुंतल वनस्पति घी, प्लांट में रखी मशीन बरामद की है। टीम ने फिलहाल प्लांट को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़ के साथ-साथ लखनऊ की टीम भी यहां पहुंची। चारों जनपदों की टीम ने पहुंचकर कार्रवाई की है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





















