
हापुड़: डॉ. संजीव मांगलिक, डॉ. मोहिनी समेत 17 मिले अनुपस्थित, नोटिस जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर किशोर कुमार आहूजा बुधवार को हापुड़ के जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान कई चिकित्सक नदारत मिले। इसके बाद उन्होंने नाराजगी ज़ाहिर की। चिकित्सक और स्टाफ के अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ ने पहुंच कर पाया कि चिकित्सकों के चैंबरों के बाहर मरीज बैठकर इंतजार कर रहे थे जो करीब 1 घंटे से डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे। अधिकांश चैंबरों के यही हालात थे। इसके बाद उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए अनुपस्थित मिले सुमित, रजनी, वीरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, अर्जुन, डॉक्टर सबा खान, डॉक्टर संजीव मांगलिक, डॉ. मोहिनी, डॉक्टर शैली गौतम, डॉक्टर जगमोहन, डॉक्टर डोली, डॉक्टर रोहित, डॉक्टर अभिनव (तीन दिन) डॉक्टर संजय खान, डॉक्टर रोहित कुमार, डॉक्टर रोहित पाल, तनुज शर्मा अनुपस्थित मिले जिन्हें नोटिस जारी किया गया है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*




















