
गढ़मुक्तेश्वर: डग्गामार वाहनों पर परिवहन विभाग का कसता शिकंजा, 8 वाहनों पर कार्रवाई, एक सीज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में अवैध रूप से दौड़ रहे डग्गामार वाहनों पर परिवहन विभाग ने कड़ा एक्शन लिया है। प्रदेश सरकार के सड़क सुरक्षा अभियान के तहत चलाए गए चेकिंग अभियान में कुल आठ डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की गई है।
परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध वाहन चालकों और मालिकों में हड़कंप मच गया। एआरएम हेमंत मिश्रा और पीटीओ प्रति पांडे के नेतृत्व में यह कार्रवाई मेरठ मार्ग स्थित रोडवेज बस स्टैंड के बाहर की गई, जहाँ लंबे समय से डग्गामार वाहनों का जमावड़ा लगा रहता था। इस वजह से न केवल यात्रियों की सुरक्षा को खतरा था, बल्कि रोडवेज बसों के संचालन पर भी सीधा असर पड़ रहा था।
कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने तीन वाहनों के चालान काटे और एक वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया। परिवहन विभाग का साफ़ कहना है कि बिना अनुमति सवारी ढोने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी यह अभियान सख्ती से जारी रहेगा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





















