
सिंभावली दुष्कर्म मामला: अवैध तरीके से गर्भपात कराने में संलिप्त नर्स की सेवा समाप्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र का एक मामला सामने आया जिसमें 16 वर्षीय किशोरी का अवैध रूप से घर में गर्भपात कराने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मामले में दोषी पाई गई पीएचसी बक्सर की स्टाफ नर्स को तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया गया है।
पूरा मामला थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक किशोरी के साथ गांव के ही युवक दुष्यंत ने दुष्कर्म किया था। इसके चलते किशोरी चार महीने की गर्भवती हो गई थी। आरोप है कि 2 जून 2026 को आरोपियों ने पीएचसी बक्सर (PHC Buxar) में तैनात स्टाफ नर्स की मदद से पीड़िता का अवैध रूप से गर्भपात करा दिया।
गर्भपात के बाद किशोरी की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ और पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच बैठाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि जांच के दौरान स्टाफ नर्स सीमा त्यागी की संलिप्तता सिद्ध हुई और उन्हें दोषी पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी स्टाफ नर्स को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















