
श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में गणेश उत्सव के दौरान हुई विशेष गंगा आरती
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कलेक्टर गंज स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में चल रहे गणेश उत्सव के अवसर पर बाल गोपाल सेवा समिति द्वारा विशेष गंगा आरती का आयोजन किया गया। आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ आरती में सहभागिता की।
इस अवसर पर बाल गोपाल सेवा समिति के सदस्यों मानस, उज्ज्वल, जैस, दीपक उप्पल, हर्षु, अनुष, मोहित शर्मा, गौतम नारंग, पुनीत द्विवा एवं समीर अरोड़ा सहित अन्य सदस्यों ने उपस्थित होकर आयोजन में सहयोग किया।
बाल गोपाल सेवा समिति ने श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर ट्रस्ट का आयोजन एवं व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
समिति ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा, संस्कार, भक्ति और आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





















