
बहादुरगढ़ कुटी रोड पर ईको कार व बाइक की टक्कर, दो घायल
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के कुटी रोड स्थित अंडरपास के नीचे सोमवार को ईको कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस के अनुसार, ईको कार बृजघाट से सवारियां लेकर गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड होते हुए बीबीनगर, जनपद बुलंदशहर की ओर जा रही थी। वहीं, स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो लोग कुटी से बहादुरगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अंडरपास के नीचे दोनों वाहनों की टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक सवार हसीन मिस्त्री पुत्र सदाकत निवासी दौताई, गढ़मुक्तेश्वर और सुमित पुत्र अनिल निवासी अटसैनी सैनी, थाना गढ़मुक्तेश्वर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया, जिसके बाद उनकी हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।
पुलिस ने घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। दोनों वाहनों को पुलिस द्वारा थाने ले जाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





















