
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 95
हापुड़ में तीन सरकारी अधिवक्ताओं के पदों की जल्द होगी नियुक्ति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिला न्यायालयों में खाली चल रहे तीन सरकारी अधिवक्ताओं के पदों पर जल्द ही नियुक्ति की जाएगी। डीएम कविता मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला शासकीय अधिवक्ता दीवानी के एक पद के साथ ही सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी के दो पद रिक्त हैं।
इन पदों को भरने के लिए शासन की ओर से पैनल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए अधिवक्ताओं से नियमानुसार आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 30 सितंबर की शाम पांच बजे के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जिला शासकीय अधिवक्ता पद के लिए न्यूनतम दस वर्ष का अनुभव, जबकि सहायक शासकीय अधिवक्ता के पद के लिए कम से कम सात वर्ष का अनुभव निर्धारित किया गया है। प्रशासन की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार आगे बढ़ाया जा रहा है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





















