
तलवार लेकर घर पहुंचा युवक, परिवार को दी जान से मारने की धमकी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के एक गांव में तलवार लेकर घर के बाहर पहुंचे व्यक्ति पर परिवार को धमकाने का आरोप लगा है। गांव मलखपुर निवासी धर्मीसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति उनके घर के बाहर तलवार लेकर पहुंचा और परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा।
घटना के दौरान परिवार के लोगों ने खुद को सुरक्षित रखने के लिए घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सीओ दीपक चतुर्वेदी के अनुसार, पीड़ित की शिकायत के आधार पर गंगावीर उर्फ रिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867





















