
अनुज विहार में व्यवसायिक भवन का निर्माण रुका और चालू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में हो रहे अवैध निर्माण को रोकने के लिए प्राधिकरण ने एक नई तरकीब निकाली है जिसके तहत भवन को ऑन रिकॉर्ड दस्तावेजों में सील दिखाकर, निर्माण कार्य को रोक दिया जाता है, परंतु मौके पर जाकर सील नहीं लगाई जाती है, कुछ दिन बाद ही निर्माण शुरू हो जाता है ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है।
हापुड़ के गढ़ रोड पर एक अवैध कॉलोनी अनुज विहार है। इस कॉलोनी के स्टार्टिंग पॉइंट पर ही एक बिल्डिंग का अवैध रूप से निर्माण हो रहा है, जो मानक विपरीत तथा बिना मानचित्र के बनाई जा रही है। भवन मालिक साथ-साथ कली व चूने आदि से पुताई भी करता जा रहा है। सड़क किनारे बनने वाले व्यवसायिक व आवासीय भवनों का निर्माण शुरू करने से संबंधित विभाग से नो ऑब्जेक्शन प्रमाण पत्र लेना जरूरी है। परंतु निर्माणाधीन भवन मालिक ने ऐसा कोई प्रमाण पत्र नहीं लिया है। निर्माणाधीन भवन पर सेटबैक भी नहीं है और नहीं कोई पार्किंग की व्यवस्था है। अवैध कालोनी में अवैध निर्माण से सरकार को विकास शुल्क, राज्यकर तथा सेस कर से हाथ धोना पड़ रहा है।
सूत्र बताते हैं कि नागरिकों की मांग पर प्राधिकरण ने दस्तावेजों में तो भवन को सील दर्शा दिया है, परंतु मौके पर सील नहीं किया गया है। दलालों ने भवन मालिक से कुछ दिन के लिए निर्माण कार्य रुकवा दिया था, परंतु अब फिर धीमी गति से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, परंतु समस्या का समाधान नहीं खोजा गया है,
नागरिकों की मुख्य समस्या है कि वाहनों की पार्किंग के लिए जगह व सेट बैक न छोड़ने से यातायात में व्यवधान पैदा होगा और प्राधिकरण इस ओर से आंखें मूंदे बैठा है।
#HPDA
# UP GOVERNMENT
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






















