
👁 7 views Views
सिंभावली में हाईवे पर बड़ा हादसा टला, तार टूटकर नीचे आ गिरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में हाईवे पर उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर अचानक हाईवे पर गिर गया।
तार गिरने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई राहगीर या वाहन नहीं आया और लोग बाल-बाल बच गए।
हाईटेंशन तार गिरने के चलते हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई।फिलहाल बिजली विभाग को सूचना देकर तार को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926





















