
दशलक्षण पर्युषण महापर्व मे जैन मंदिर मे फैन्सी ड्रेस शो का आयोजन हुआ
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर चल रहे दशलक्षण पर्युषण महापर्व के तीसरे दिन प्रातःकाल अभिषेक शान्तिधारा के उपरांत जैन विद्धान योगेश जैन शास्त्री ने पंच परमेषठी विधान मंडल पाठ को सम्पन्न कराया। बड़ी संख्या मे जैन भक्तो ने विधान मंडल पाठ मे बैठकर पूजा की।
आज के धर्म उत्तम आर्जव धर्म को समझाते हुए जैन विद्धान योगेश जैन शास्त्री ने कहा कि जीवन मे छल, कपट न करना, किसी को धोखा न देना उत्तम आर्जव धर्म है।हमे मायाचारी से बचना चाहिए, मायाचारी का अर्थ है मन मे कुछ, वचन मे कुछ और कर्म मे कुछ। तीनो मे एकरूपता का आचरण करना ही आर्जव धर्म बताता है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमो की श्रृंखला मे फैन्सी ड्रेस शो का आयोजन हुआ। छोटे-छोटे बालक-बालिकाओ ने जैन मुनिराज, अंजन चोर, पूजा की थाली लेकर जैन मन्दिर जाना, आलू का त्याग, डोली नृत्य आदि मनमोहक स्वरूप धारण कर मंच पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन जैन समाज के उपाध्यक्ष जैन तथा महिला जैन समाज की अध्यक्षा रेणुका जैन ने किया।जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन टपिया, महामंत्री अशोक जैन,मंत्री आकाश जैन, संरक्षक अनिल जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, उपाध्यक्ष पुलकित जैन, चेयरमैन राजेश जैन, मीडिया प्रभारी-सुरेश चन्द जैन एंव तुषार जैन, मनोज जैन,स्वलिप जैन, राकेश जैन, राजीव जैन ने प्रतियोगिता मे भाग लेने वालो को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया। रेखा जैन, भावना जैन, निशा जैन, मीतिशा जैन, मंजू जैन, ममता जैन, हिमानी जैन, शिल्पी जैन, नीतू जैन,विकास जैन, अंकुर जैन, सौरभ जैन, ऋचा जैन, बबीता जैन,नेहा जैन, नीति जैन, वन्दना जैन, रूबी जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित थे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559






















