
आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी, नवरात्र, रामनवमी, दशहरा, दीपावली, छठ पूजा व कार्तिक पूर्णिमा मेला (गढ़ गंगा मेला) को लेकर पुलिस की तैयारियां
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र श्री कलानिधि नैथानी ने बुधवार को रेंज कार्यालय पर मेरठ रेंज के चारो जनपद प्रभारियो, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ श्री बीबीजीटीएस मूर्ति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्री दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक बागपत श्री सूरज कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक हापुड़ श्री कुंवर ज्ञानंजय सिंह के साथ अपराध समीक्षा एवं आगामी त्यौहारों को लेकर कानून व्यवस्था के सम्बन्ध मे गोष्ठी आहूत की गयी। जिसमें कानून-व्यवस्था, अपराध नियन्त्रण, विवेचना निस्तारण, साइबर अपराध जनसुनवाई, आईजीआरएस एवं प्रचलित विभिन्न अभियान- जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट, ऑपरेशन कन्विक्शन, मिशन शक्ति, महिलाओं/बच्चों से संबंधित व गम्भीर अपराधों आदि की समीक्षा की गयी। समीक्षा गोष्ठी के दौरान चारो जनपदो के समस्त अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त सीएफओ, सीओ एलआईयू, एआरओ भी गूगल मीट के माध्यम से शामिल रहे। अपराधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने एवं शिकायतों में सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर उनका निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गये।
सभी क्षेत्राधिकारी आगामी त्यौहारों गणेश चतुर्थी, नवरात्र, रामनवमी, दशहरा, दीपावली, छठ पूजा व कार्तिक पूर्णिमा मेला (गढ़ गंगा मेला) आदि को लेकर त्यौहार रजिस्टर का अवलोकन कर लें, कहीं पर भी कोई नई परम्परा न डलने दी जाये।
थाना क्षेत्र मे जितने स्थानो पर गणेश प्रतिमा स्थापित होगी उसकी सूची थाना प्रभारी व क्षेत्राधिकारी पर अवश्य रहे साथ ही प्रतिमा स्थापित किये जाने वाले स्थानो पर आयोजको से वार्ता कर सीसीटीवी लगवा लिया जाये।
सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर सतत निगरानी करते हुए किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक व भ्रामक सूचना के प्राप्त होने पर तत्काल प्रभाव से उसका खंडन किया जाए।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

















