
राशन उपभोक्ता 10 सितंबर से 25 सितंबर तक राशन ले
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):राशन डिपो से राशन लेने वाले उपभोक्ताओ के लिए यह खास खबर है कि आयुक्त महोदय, खाद्य तथा रसद विभाग, लखनऊ के कार्यालय पत्रांक 3839 / आ०पू०रा०- निःशुल्क वितरण/2024, दिनांक 07.09.2026 में निर्देश दिये गये है “कि केन्द्र सरकार द्वारा, योजनान्तर्गत आच्छादित गरीब लाभार्थियों के आर्थिक बोझ को कम करने तथा राष्ट्रीय एकरूपता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, एन०एफ०एस०ए० में आच्छादित अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को, दिनांक 01 जनवरी 2024 से, 05 वर्ष हेतु, निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने विषयक निर्णय के कम में माह सितम्बर 2026 में आंवटित खाद्यान्न का वितरण कराया जाना है।” जिसके क्रम में आवंटन व वितरण माह सितम्बर 2026 में दिनांक 10.09.2026 से 25. 09.2026 तक अन्त्योदय कार्डधारकों को 21 किग्रा० गेहूँ तथा 14 किग्रा० चावल (कुल 35 किग्रा०) प्रति कार्ड निःशुल्क रूप से तथा अन्त्योदय कार्डो को द्वितीय त्रैमास (जुलाई, अगस्त व सितम्बर 2026) के सापेक्ष 03 किग्रा० चीनी प्रति कार्ड 18/- प्रति कि०ग्रा० की दर से 54/-रू0 में वितरित की जायेंगी। पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों की समस्त यूनिटों पर 03 कि०ग्रा० गेहूँ तथा 02 कि० ग्रा० चावल (कुल 05 कि०ग्रा०) प्रति युनिट निःशुल्क रूप से ई-वेइग लिंक्ड ई-पॉस मशीन से नामित नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में वितरण कराया जायेंगा।
उपरोक्त के कम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजनान्तर्गत वितरण दिनांक 10.09.2026 से प्रारम्भ होकर दिनांक 25.09.2026 तक सम्पन्न होगा। राशनकार्ड धारकों को पोर्टेडिलिटी के अन्तर्गत खाद्यान्न वस्तुओं के वितरण की प्राप्त करने की सुविधा उचित दर विक्रेता के स्टॉक में उपलब्धता की सीमा तक अनुमन्य रहेगी उक्त योजनान्तर्गत वितरण की अन्तिम तिथि दिनांक 25.09.2026 होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वस्तुओं को प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ०टी०पी० वेरिफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


















