
युवक का शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के दौलतपुरा-ढीकरी रजवाहे के पास गुरुवार की सुबह अमरूद के पेड़ के नीचे 29 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना धौलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान चौहान गढ़ी शौलाना निवासी मोहित पुत्र भोज चौहान के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मोहित बुधवार रात अपने एक दोस्त के साथ शराब पी रहा था। इसके बाद उसका दोस्त अपने घर चला गया, लेकिन मोहित घर नहीं पहुंचा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार सुबह दौलतपुरा-ढीकरी रजवाहे के पास पेड़ के नीचे मोहित का शव मिलने की खबर मिली। इससे परिवार में दुख का माहौल छा गया। पुलिस के समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहित अपने पीछे पत्नी आरती और पूरे परिवार को छोड़ गया है। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


















