
धौलाना के 40 अतिक्रमणकारियो को पुलिस का नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कस्बा धौलाना में अतिक्रमण करके आवागमन में व्यवधान पैदा करने वाले 40 अतिकमणकारियों को पुलिस ने नोटिस भेज कर मार्ग को कब्जा मुक्त करने की चेतावनी दी है।
पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत सड़क की सीमा तक सामान रखकर रुकावट पैदा करने वाले करीब 40 लोगों को नोटिस जारी किए गए। थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि कस्बे में सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण से संबंधित लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कस्बा इंचार्ज के नेतृत्व में हुई कार्रवाई थाना प्रभारी के निर्देश पर कस्बा इंचार्ज उप निरीक्षक विकलेश कुमार और उप निरीक्षक शुभम धीमान ने पुलिस टीम के साथ कस्बे में अभियान चलाया। सड़क पर अतिक्रमण करने वाले लगभग 40 लोगों को नोटिस दिए गए। चेतावनी दी सार्वजतिक रास्तों पर दोबारा रुकावट न पैदा करें।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़


















