
हापुड के श्री मंशा देवी मंदिर में श्रीकृष्ण छठी उत्सव पर श्रध्दालु हुए भाव विभोर
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के श्री मंशा देवी मंदिर में बुधवार को श्रीकृष्ण छठ महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों, गुब्बारो एवं रंग बिरंगी – लाइटों एवं दीपों से भव्य रूप से सजाया गया। इस दौरान श्री कृष्ण जी का मनमोहक श्रंगार किया गया।
सुबह से ही सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में एकत्र होकर बाल कृष्ण की पूजा-अर्चना में सम्मिलित हुए तथा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
महोत्सव के दौरान श्री कृष्ण छठ पूजा विधानपूर्वक की गई, जिसमें महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण को छठ का भोग अर्पित किया। मंदिर में भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा मधुर भजन प्रस्तुत किए गए।
उत्सव के दौरान महिला श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण के भजनों पर भाव विभोर होकर भक्ति नृत्य एवं लोक गीतों की मनमोहक प्रस्तुति की जिस पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों से उनका उत्साह वर्धन किया मातृशक्ति की इस प्रस्तुति से पूरे मन्दिर परिसर में भक्तिमय माहौल बन गया ।
उत्सव विश्राम के दौरान नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की । श्री कृष्ण छठ उत्सव की समस्त नगर वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस के उपरांत कृष्ण जी की आरती कर
श्री कृष्ण जी को माखन – मिश्री एवं कढ़ी – चावल का भोग लगा कर श्रद्धालुओं वितरण किया गया ।
इस अवसर पर शिवकुमार मित्तल, महेश तोमर, बिजेंदर कंस, अनुज मित्तल, खैलेन्द्र सैनी, लाल राज किशोर, सुनील सैनी, राकेश माहेश्वरी, यादराम सैनी, सोनू सैनी, रितु मित्तल, कविता कंसल, दुर्गेश तोमर, दीपांशी सैनी, स्वाति गोयल, हरदेई शर्मा आदि उपस्थित रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


















