
👁 38 views Views
राशन की दुकान पर पहुंची टीम ने स्टॉक जांचा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी में बुधवार रात अधिकारियों की टीम राशन की दुकान पर पहुंची। अधिकारियों ने मौके पर दुकान में मौजूद राशन के स्टॉक की जांच की और उपलब्ध खाद्यान्न का अभिलेखों में दर्ज स्टॉक से मिलान किया।
इस दौरान राशन के वितरण से जुड़ी जानकारी भी अधिकारियों ने जुटाई। टीम ने दुकान के रिकॉर्ड और मौके पर उपलब्ध राशन का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद ही राशन की दुकान से जुड़े पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)


















