
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को तहसील चौपला के पास स्थित न्यू सूरी स्वीट्स पर छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई एक उपभोक्ता की शिकायत के बाद की गई। टीम ने दुकान से मिल्क और बर्फी के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
बताया गया कि हापुड़ निवासी उपभोक्ता श्याम कौशिक ने शिकायत की थी कि उन्होंने न्यू सूरी स्वीट्स से कन्हैया को भोग लगाने के लिए मिल्क केक खरीदा था। आरोप है कि मिल्क केक से बदबू आ रही थी और उसमें फफूंदी भी लगी हुई थी।
शिकायत मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की। अब प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

















