
हापुड प्रवास पर पहुंचे भाजपा पश्चिम क्षेत्र प्रभारी का जोरदार स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम क्षेत्र प्रभारी रामप्रताप सिंह चौहान ने गुरुवार को जैसे ही जनपद हापुड की धरती छिजारसी टोल पर कदम रखा भाजपा कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो ने जोरदार स्वागत किया और पूरा इलाका जय श्रीराम के उद्घोष से गूँज उठा।पश्चिम क्षेत्र प्रभारी एक दिवसीय प्रवास पर हापुड पहुंचे है।इस अवसर पर पिलखुआ चेयरमैन विभु बंसल,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण मित्तल,निवर्तमान जिला अध्यक्ष नरेश तोमर,पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश राणा, भाजपा नेता अजीत तोमर, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, मण्डल अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी तेजवीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अमित टांक, यशपाल प्रधान नरेन्द्र त्यागी, दीपक भाटी आदि उपस्थित रहे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


















