
अस्पताल में बुजुर्ग की मौत के बाद हंगामा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार रात वृद्ध मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की।
बताया गया कि वृद्ध मरीज नन्हें खां को सात सितंबर को छाती में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था, लेकिन बुधवार रात उनकी मौत हो गई। मरीज की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।
परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान चिकित्सकों की ओर से लापरवाही बरती गई, जिसके चलते मरीज की हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। हंगामे की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को मामले की जांच का आश्वासन दिया।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671


















