
जल भराव से फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के वार्ड नंबर-7 अशोक नगर में लंबे समय से बनी जल निकासी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों और किसान यूनियन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट हापुड़ पर जोरदार प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
समस्या के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी डूडा कार्यालय, हापुड़ पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष अपनी मांग रखी। इसके बाद नगर पालिका परिषद पिलखुवा में भी प्रदर्शन कर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग उठाई गई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वार्ड की समस्या को लगातार नजरअंदाज किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उनका कहना है कि जनता को जलभराव और खराब जल निकासी से राहत दिलाना प्रशासन और नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
प्रदर्शन के दौरान किसान यूनियन के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। जिनमे सोनू मास्टर, देवेंदर कुमार, विनीत कुमार, विकाश तोमर आदि शामिल हुए।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926

















