
बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, ताला तोड़कर सामान चोरी
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मोहल्ला सद्दीकपुरा निवासी सलमान पुत्र मरहूम नबाब के बंद मकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि सलमान मजदूरी का काम करता है और बुधवार को परिवार के साथ मेरठ स्थित अपने मामा के यहां गया हुआ था।
इसी दौरान चोरों ने मकान को सुनसान देखकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने मकान में रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
परिवार के वापस लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। घटना के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की तलाश में जुटी है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216


















