
पिलखुवा में भारतीय वैश्य ग्लोबल फाऊंडेशन का प्रथम स्थापना दिवस मनाया
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):,भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया।इस अवसर पर माता महालक्ष्मी अग्रसेन धाम में एक यज्ञ का आयोजन किया गया।यज्ञ की शुरुआत वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ शुरू हुई । यज्ञ में पवित्र आहुतियां मुख्य अतिथि अंशुल मित्तल महामंत्री धीरज गर्ग वाडीलाल कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग कवि अशोक गोयल बीना गोयल , सुधीर गोयल व दीपक मित्तल द्वारा अर्पित की गई। इसके साथ-साथ उपस्थित अग्र बंधुओं द्वारा भी राष्ट्र के कल्याण व समाज की समृद्धि की कामना के साथ यज्ञ में सहभागिता की।
कार्यक्रम में मंचासीन अंशुल मित्तल, सुनील गर्ग समाजसेवी, अध्यक्ष अजय गोयल, महामंत्री धीरज गर्ग वाडीलाल कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग जी व सुधीर गोयल,अशोक गोयल, बीना गोयल,वीरसेन बंसल, व दीपक मित्तलरहे।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल चक्रवर्ती ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंशुल मित्तल,सुनील गर्ग,कवयित्री बीना गोयल, अजय गोयल सुधीर गोयल ,अशोक गोयल,सुशील सिंहल, धीरज गर्ग वाडीलाल ने अग्र बंधुओं को अपने अपने उद्बोधन में अग्रवाल एकता के बारे में विचार प्रकट किए ।संस्था के पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी अग्र जनों का पटका पहनाकर स्वागत किया ।कार्यक्रम के उपरांत संस्था द्वारा बनाया गया महाप्रसाद सभी ने ग्रहण किया उसके उपरांत वह महाप्रसाद आम जनता को बांटा गया ।कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य उपस्थित हुए।विभोर मित्तल, लक्ष्मी मित्तल, सुशील अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, मनीष किसान आनंद गोयल मनोज जीएसआदि आदि। कार्यक्रम के उपरांत अध्यक्ष द्वारा सभी का आभार प्रकट किया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


















