
सिंभावली: दिल्ली जा रहे दो दोस्त हादसे का शिकार, एक की मौत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में बुधवार की सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सबरेज निवासी ग्राम खेकडी थाना क्षेत्र चांदपुर, जनपद बिजनौर के रूप में हुई है जो दिल्ली में बिरयानी का ठेला लगाता था। सड़क हादसे में उसका साथी इमरान घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार सबरेज अपने साथी इमरान के साथ बाइक पर सवार होकर दिल्ली जा रहा था। जैसे ही वह सिंभावली क्षेत्र के सिखेड़ा में राजाजी ढाबा के पास पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर गिर गई। ऐसे में दोनों युवक हादसे का शिकार हो गए जिसमें से सबरेज की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है जबकि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480




















