
गढ़मुक्तेश्वर: अधिवक्ता के पुत्र के साथ जुआरियों ने की मारपीट, चार पर रिपोर्ट दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर नगर के मोहल्ला आदर्श नगर में अधिवक्ता के पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि खाली पड़े प्लॉट और रास्ते पर कुछ लोग शराब और भांग का नशा करते हुए गाली-गलौज करते हैं और वहीं जुआ भी खेलते हैं।
मोहल्ला आदर्श नगर निवासी अधिवक्ता आनंद चौहान ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके द्वारा कई बार इन लोगों को वहां नशा करने और गाली-गलौज करने से मना किया गया, लेकिन इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
आरोप है कि कुछ दिन पहले अधिवक्ता के बेटे जतिन चौहान बाजार से सामान लेने गए थे। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले कासिम, ताज, मुन्ना और मुन्ना नामक लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमले के दौरान उनकी कनपटी पर तमंचा भी लगा दिया गया।
मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




















