
गढ़ में चौपला के पास गहरा गड्ढा दे रहा हादसे को दावत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में चौपला के पास सड़क पर बना गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां से दिनभर बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढा काफी गहरा है और विशेष रूप से रात के समय यह आसानी से दिखाई नहीं देता। ऐसे में किसी भी समय बाइक सवार या अन्य वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द गड्ढे की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके और राहगीरों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464




















