
राजपुर मढ़ैया में जल भराव से सैकड़ों लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव राजपुर मढ़ैया में जल भराव के कारण इस कदर हालत बिगड़ गए कि लोगों की कमर तक गांव में पानी भर गया। दो-तीन फीट तक पानी भरने से क्षेत्रवासी बेहद परेशानी है। वही पानी इतना भरा हुआ है कि कोई बच्चा भी उसमें आसानी से डूब सकता है। ग्रामीणों में बेहद नाराजगी है जिनका कहना है कि कुछ लोगों द्वारा तालाब की भूमि पर कब्जा किया गया है। तालाब की सफाई नहीं हुई है जिस कारण यह हालात पैदा हुए हैं। अधिकारी मूकदर्शक बने हैं। इस कदर जलभराव होना लापरवाही की ओर इशारा कर रहा है। लंबे समय से ग्रामीणों के लिए समस्या बनी हुई है। आना-जाना भी दुभर हो जाता है। क्षेत्र वासियों ने अधिकारियों का ध्यान इस ओर खींचा है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






















