
पिलखुवा: झुग्गी में सो रहे कामगारों के मोबाइल, नकदी व सामान चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन फार्म हाउस की साइट पर झुग्गी में सो रहे कामगारों के मोबाइल और सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
देहरा के रहने वाले अशरफ अली ने पुलिस को बताया कि वह मदापुर रोड स्थित एक निर्माणाधीन फार्म हाउस की साइट पर काम कर रहे हैं। बाहर से आए कुछ कामगारों ने साइट पर झुग्गी डाल रखी है। आरोप है कि गुरुवार की रात करीब 2:00 बजे तीन चार अज्ञात लोग झुग्गी में घुस गए और कामगारों के दो मोबाइल फोन, ₹10,000 व अन्य सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। इसके बाद पता चलने पर उन्होंने पुलिस को मामला से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






















