
कांवड़ मार्ग पर तेंदुआ दिखने से हड़कंप, वन विभाग ने की गश्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव दतियाना के पास कावड़ मार्ग पर तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मचा है। हालांकि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर लगातार गश्त और निरीक्षण कर रही है। वन क्षेत्राधिकारी करण सिंह ने बताया कि नहर पटरी पर विभाग ने अस्थाई चौकी बनाई हुई है। प्रसारित वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा भी लगाया जाएगा। कावड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए टीम पूरी तरह मुस्तैद है। वन विभाग ने अपील की है कि श्रद्धालु अकेले नहर पटरी से ना निकले। आपको बता दें कि क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया था। इस मार्ग का शिव भक्त बड़ी संख्या में इस्तेमाल करते हैं। कावड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए लगातार गश्त की जा रही है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012





















