
गढ़: गंगा स्नान के लिए पहुंचा श्रद्धालु फिसलन के कारण घाट पर फिसला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए पहुंचा श्रद्धालु पैर फिसलने के कारण घाट पर गिर गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐसे में पुरोहितों व श्रद्धालुओं ने नाराजगी जाहिर की है।
आपको बता दें कि सावन का महीना शुरू हो चुका है। बड़ी संख्या में शिव भक्त जल लेने के लिए तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पहुंचते हैं। ब्रजघाट पर मिली खामियों के कारण हाल ही में आयुक्त ने भी नगर पालिका परिषद की ईओ पवित्रा त्रिपाठी को फटकारा था। वहीं जिलाधिकारी ने भी नाराजगी ज़ाहिर की थी। इसी के साथ घाट पर जबरदस्त फिसलन के कारण एक श्रद्धालु अचानक फिसल गया जो बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में आसपास मौजूद लोगों ने घायल को उपचार चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई। लोगों में नगर पालिका परिषद की कार्यशाली के प्रति बेहद नाराजगी ज़ाहिर की है जिनका कहना है कि नगर पालिका घाटों की समय-समय पर सफाई नहीं करता। साथ ही यहां इतनी ज्यादा गंदगी फैली है कि लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
JOB ALERT: आवश्यकता है एक खरादिया (Turner) की: 9045639190, 9760002133




















