
Vector illustration of a bus driver.
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से हापुड़ जनपद भी हुआ लाभांवित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में ग्रामीण विकास को नई गति देने और गांवों को आधुनिक परिवहन व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के दूरस्थ गांवों को ब्लॉक, तहसील व जिला मुख्यालय से जोड़कर ग्रामीण जीवन को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है।
मार्च 2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दी गई थी। मंजूरी मिलने के चार महीने में ही प्रदेश के 75 में से 56 जिलों में ग्रामीण मार्गों पर मिनी बसों का संचालन शुरू हो चुका है।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से जनपद हापुड़ भी लाभान्वित हुआ। जनपद हापुड़ में 6 ग्रामीण मार्गो पर मिनी बस सेवा संचालित की जा रही है जिससे गांव से शहर की दूरी घट गई है। इस परिवहन योजना से स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है। बस संचालन के साथ ड्राईवर, कडक्टर व अन्य सहयोगी कर्मचारियों के रूप में स्थानीय लोगों को प्रमुखता दी जा रही है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















