
बहादुरगढ़ क्षेत्र में पथराव की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में शनिवार को दो पक्षों में मकान के विवाद में पथराव हो गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बन गई। पथराव की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें कुछ युवक छत पर खड़े हैं जबकि कुछ सड़क पर हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जो जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में सड़क पर ईंट-पत्थर दिखाई पड़ रहे हैं। वही एक मकान की छत पर खड़े कुछ युवक पत्थर फेंक रहे हैं। नीचे वाले भी ऊपर पत्थर फेंक कर मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच हो रहे पथराव की वीडियो वायरल हो रही है। इस घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति है जिन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979



















