
हापुड़ में स्वागत से गदगद हुए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के प्रथम बार पापड़ नगरी हापुड़ आगमन पर हुए शानदार व भव्य स्वागत से गदगद हैं। उन्होंने हापुड़ को वीरों की कर्म स्थली और गौरवशाली इतिहास से समृद्ध बताते हुए कहा कि देव तुल्य कार्यकर्ताओं के बल पर उत्तर प्रदेश 2027 में भाजपा एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है और इस चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। वह मेरठ से बुलंदशहर जा रहे थे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा हापुड़ में हुए भव्य स्वागत व सम्मान से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने दर्जनों फोटोग्राफ अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। ई हापुड़ न्यूज इन फोटोग्राफ्स को अपने पाठकों व दर्शकों के साथ शेयर कर रहा है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























