
सड़क हादसे में युवक व किशोर की दर्दनाक मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के मसूरी-धौलाना मार्ग पर स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल के सामने गुरुवार की रात केंटर की चपेट में आने से बाइक सवार 20 वर्षीय युवक और 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उनकी पहचान कर परिजनों को मामले से अवगत कराया। परिवार में कोहराम मचा है।
20 वर्षीय शहबाज पुत्र फुरकान तथा 14 वर्षीय ज़ैद पुत्र अनीश निवासीगण मयूर विहार डसना थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद की सड़क हादसे में मौत हो गई। शहबाज एक कामगार को गांव पिपलेड़ा छोड़कर ज़ैद के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। जब वह सड़क पार कर रहा था तभी केंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG























