
पिता व तीन बच्चों की मौत के मामले में फरार ट्रक चालक गिरफ्तार, ट्रक बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बछलौता फ्लाईओवर के पास तीन बच्चे और उनके पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फरार ट्रक चालक फारूक पुत्र शमशाद निवासी गांव मुंडाली थाना मुंडाली जनपद मेरठ को सिमरौली काली नदी के पास से गिरफ्तार कर लिया है जिसके कब्जे से घटना में प्रयोग ट्रक को भी बरामद किया है।
आपको बता दें की सोमवार को अशोक पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी हसनपुर थाना खुदागंज जनपद शाहजहांपुर बाइक पर सवार होकर नोएडा जा रहा था जिसके साथ उसकी 42 साल की पत्नी रिंकी, 14 साल का बेटा अनुज, 8 साल की बेटी मीनाक्षी और 4 साल की बेटी राधिका सवार थे। जैसे ही वह बछलौता फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो ट्रक की चपेट में आने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसके कारण अशोक, पुत्र अनुज, पुत्री मीनाक्षी व राधिका की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामले में फरार ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






















