
हापुड़: युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के दौमाई में शुक्रवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम व फील्ड यूनिट मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
देहात क्षेत्र के दोयमी में पंकज शुक्ला नाम के युवक का शव पेड़ पर लटका देख लोगों के होश उड़ गए जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की विभिन्न पहलुओं पर छानबीन जारी है। बता दे कि मृतक मजदूरी करता था।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























