
मूढ़ा मार्किट ध्वस्त होने से कारोबार प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाई गई मूढ़ा मार्केट के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अस्थाई दुकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस मार्केट के ध्वस्त होने से मूढ़ा मार्केट भी प्रभावित है।
आपको बता दें कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट आते हैं। साथ ही दिल्ली- मुरादाबाद के बीच स्थित तीर्थ नगरी में हाईवे किनारे लगी मूढ़ा का कारोबार करते हैं। हालांकि यह सभी अवैध रूप से सड़क किनारे अतिक्रमण कर कारोबार कर रहे थे जिससे हादसे की आशंका भी बनी हुई थी। मामले में विभाग ने अतिक्रमण को बढ़ते देख कार्रवाई की है और मूढ़ा मार्केट को ध्वस्त कर दिया है जिससे कारोबार प्रभावित है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























