
चौकड़ायत मार्किट में बनेगा बिजनैस काम्प्लैक्स
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के अटल गौरव पार्क के निकट स्थित चौकड़ायत मार्किट में बिजनैस काम्प्लैक्स बनाया जा सकता है जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
सूत्र के अनुसार हापुड़ के एक ग्रुप द्वारा चौकड़ायत मार्किट की दुकानों को एक-एक करके खरीद कर अपने पक्ष में रजिस्ट्री करा रहा है जिसके पीछे एक ही उद्देश्य है। बिजनैस काम्प्लैक्स बनाना है। हाल ही में एक दो मंजिला दुकान इसी ग्रुप ने एक करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदी है। इससे पहले भी यहीं ग्रुप कई दुकानें अपने पक्ष में खरीद चुका है। चौकड़ायत मार्किट में बिजनैस काम्प्लैक्स बनने की चर्चा हर जुबान पर है। इस खबर के बाद चौकड़ायत मार्किट में अन्य दुकानों के रेट में भारी उछाला आया है अभी बिजनैक काम्प्लैक्स का निर्माण शुरु होने में समय लगेगा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























