
शिव मंदिर के आसपास की धर्मशालाओं का कनेक्शन काटने से श्रद्धालुओं में नाराजगी
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकोली में शिव मंदिर प्रांगण के आसपास क्षेत्रवासियों ने धर्मशाला का निर्माण किया था जिससे आने वाले शिव भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। बुधवार को क्षेत्रवासी एकत्र हुए जिन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा किया और कहा कि बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिया है। ऐसे में आने वाले लोगों को परेशानी होगी। धर्मशाला में आने वाले लोग कैसे रुकेंगे? उनकी सुविधा के लिए लगाए गए तारों को काट दिया गया है जिससे क्षेत्रवासियों में बेहद नाराजगी है। उन्होंने विद्युत कनेक्शन लगवाने की मांग की है।
छपकोली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में कुछ लोगों ने आसपास की जमीन पर धर्मशाला का निर्माण कराया था। बता दें कि यहां 16 धर्मशाला बनी हुई है जिनके कनेक्शन को काट दिया गया है। यह वर्ष में 10 महीने खाली रहती हैं। सिर्फ सावन के महीने में ही श्रद्धालुओं के लिए यहां ठहरने की व्यवस्था की जाती है। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से धर्मशालाओं का निर्माण कराया था। बिजली विभाग द्वारा काटे गए कनेक्शन से सभी में बेहद नाराजगी है।
महत्वपूर्ण सूचना – व्यावसायिक वाहन मालिकों हेतु
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी परमिटधारी व्यावसायिक वाहनों में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) एवं पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है।
यदि आपके वाहन में अभी तक VLTD स्थापित नहीं है, तो शीघ्र संपर्क कर सरकार द्वारा अनुमोदित VLTD डिवाइस लगवाएं।
Trackcop Security Solutions
अमन सिंघल
📞 8126293996, 8979003261📍 भगवती गंज, हापुड़

























