
👁 77 views Views
फंदे से लटका मिला युवक का शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव वनखंडा में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 22 वर्षीय कुणाल पुत्र जयपाल निवासी ग्राम वनखंडा का शव सुतली के सहारे फंदे से लटका देख परिजनों में मातम छा गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जिन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065 Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























