
ब्रजघाट स्थित दुकान में आग लगने से हड़कंप
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में स्थित दुकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि विद्युत लाइन में फाल्ट होने से निकली चिंगारी के कारण आग लगने से हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान दुकानदार का काफी नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि दुकान में रखा फर्नीचर और सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार के साथ आसपास मौजूद लोगों ने आग पर पानी डालकर उसे काबू में किया।
मामला बुधवार की रात का है जब ब्रजघाट में तारों से निकली चिंगारी के कारण एक दुकान में भयंकर आग लग गई। आग धीरे-धीरे बढ़ने लगी तभी क्षेत्रवासी एकत्र हुए जिन्होंने बाल्टी आदि की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























