
किसानों एवं प्रधानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों से सफल वार्ता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में सैकड़ों किसान एवं ग्राम प्रधान किसानों तथा ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर विकास भवन पहुंचे। इस दौरान जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के परियोजना निदेशक अनवर शेख, जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश, एडीसीओ कोऑपरेटिव कुमार संजय तथा डीपीआरओ शिव बिहारी शुक्ला से विस्तृत एवं सकारात्मक वार्ता हुई।
वार्ता के दौरान एनसीआर अध्यक्ष (युवा) एकलव्य सिंह सहारा ने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान नालों एवं राजवाहों की सफाई कराए जाने पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह कार्य मानसून शुरू होने से पहले कराया जाना चाहिए, ताकि जलभराव और किसानों को होने वाली समस्याओं से बचा जा सके एवं जनपद के अनेक गांवों में पिछले दो महीनों से विकास कार्य रुके हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने कहा कि विभाग के पास उपलब्ध खाद एवं डीएपी का पूरा रिकॉर्ड एवं साक्ष्य मौजूद है। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए पूर्व में हुई वार्ता के अनुसार कृषि विभाग में किसान हेल्प डेस्क स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है और इसे शीघ्र शुरू किया जाएगा।
डीपीआरओ शिव बिहारी शुक्ला ने आश्वासन दिया कि ग्राम प्रधानों के लंबित विकास कार्यों की शीघ्र समीक्षा कर उन्हें पूरा कराया जाएगा। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी विकास कार्यों में अनावश्यक बाधा उत्पन्न करता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जन्म सिंह ने अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासनों का स्वागत करते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय-सीमा में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो भारतीय किसान यूनियन किसानों एवं ग्रामीणों के हित में आगे की रणनीति तय करेगी और उत्कल किसानों के लिए पुनः विचार करे प्रशासन अन्यथा आंदोलन के लिए तैयार रहे।
इस अवसर पर लोकेश प्रधान, शाहरुख प्रधान, रतन लाल प्रधान, उमेश प्रधान, शोकीन प्रधान, पौदन प्रधान, विनय बाना, ममता शर्मा, बलजिंदर सिंह, मनिंदर मसंद, नौशाद ख़ान, राजकुमार त्यागी, सुरेंद्र सिंह, अखिल चौधरी, आकाश चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान, ग्राम प्रधान एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52
























