
अतिक्रमण हटाने के बावजूद सड़क पर कब्जा फिर से शुरू
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़: नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बावजूद शहर में अवैध दुकानों का दोबारा लगना शुरू हो गया है। कार्रवाई के कुछ ही समय बाद कई स्थानों पर फुटपाथ और सड़क किनारे फिर से अतिक्रमण दिखाई देने लगा।
बुधवार को नगर पालिका की टीम ने दोबारा मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी। टीम ने स्पष्ट किया कि यदि दोबारा अवैध रूप से दुकानें लगाई गईं तो सामान जब्त करने के साथ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
नगर पालिका अधिकारियों ने शहरवासियों और दुकानदारों से अपील की कि सार्वजनिक मार्गों और फुटपाथों पर अतिक्रमण न करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























