
चार स्कूली वाहन सीज, 12 के चालान काटे
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़: ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ के तहत परिवहन विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई है जिसने चार स्कूली वाहनों को सीज कर दिया है। साथ ही 12 के चालान काटे हैं।
स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संचालित “मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान के तहत 8 जुलाई को स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई।
जांच के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले 4 स्कूल वाहनों को संबंधित थानों में निरुद्ध (सीज) किया गया, जबकि विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर 12 वाहनों के चालान काटे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























