
👁 55 views Views
भाजपा मंडल अध्यक्ष को धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनता हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा की भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एक व्यक्ति पर फोन पर गली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया हैं।
आपको बता दें कि पिलखुवा क्षेत्र की भाजपा मंडल अध्यक्ष संगीता गहलोत ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए बताया कि 6 जुलाई को खेड़ा निवासी लोकेश उर्फ़ लोकी ने उनके साथ फोन पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। महिला ने थाने में पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही हैं।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922
























