
बाबूगढ़ में 14 बीघा ईंख की फसल ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट करने के मामले में मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव जैतपुर शेखपुर निवासी कुलदीप ने अपने परिवार के कुछ लोगों पर उनकी 14 बीघा ईख की फसल ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट करने का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने दो सगे भाइयों व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर राहुल,अनुज व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करी गई है मामले की जांच कीं जा रही हैं।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























